मधेपुरा, अप्रैल 26 -- चौसा, निज संवाददाता।एक दिन पहले जिस बच्चे का मंडन संस्कार कराने गंगा तट पर लगे उसी बच्चे का दूसरे अंतिम संस्कार करने का दृश्य देख हर कोई ईश्वर को कोसने से बाज नहीं आ रहे थे। मुंडन समारोह का उल्लास मातम में बदल गया था। बच्चों का शव देख गांव के लोगों की आंखे नम रही और परिजन सहरे सदमे में दिखे। अरजपुर के भटगामा में शुक्रवार की देर रात तीनों बच्चों का शव लाया गया। तीनों बच्चों का एक साथ शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के लोग भी अपनी आंसू नहीं रोक पाए। तीनों मृतक अरजपुर पश्चिमी पंचायत वार्ड 12 के भटगामा का ही रहने वाला बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- भाई को बचाने के लिए गंगा में कूदी बहनें; एक ही परिवार के 3 बच्चों की डूबने से मौत, पसरा मातम मृतकों में दो लड़की और एक लड़का शामिल है।तीनों बच्चों में एक लड़का और एक...