सोनभद्र, फरवरी 22 -- बीजपुर। स्थानीय पुलिस ने रविवार को चेतवा गांव में लावारिस हालत में मिली करीब आठ वर्षीय एक मासूम बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देते हुए चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर दिया है। बच्ची काफी प्रयासों के बाद भी अपना नाम और घर का पता बताने में असमर्थ रही। शनिवार देर शाम रेणुकूट से बीजपुर की ओर आ रही एक बस से चेतवा स्टैंड पर यह आठ वर्षीय बच्ची उतरी। बस से उतरने के बाद वह काफी देर तक अकेली भटकती रही और फिर घबराकर रोने लगी। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए बच्ची को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.