भटक रही बच्ची कोपुलिस ने परिजनों को किया सुपुर्द
खगडि़या, मई 11 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना क्षेत्र में डायल 112 की पुलिस टीम ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक रास्ता भटकी हुई 10 वर्षीया बच्ची को सुरक्षित उसके परिवार से मिला दिया। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को जब सब-इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह को सूचना मिली कि देवठा गांव में एक छोटी बच्ची असहाय होकर रो रही है तो 112 के चालक चंदन कुमार तथा बीएचसी फूलचंद यादव के साथ बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर बच्ची को अपनी सुरक्षा में ले लिया। शुरुआत में बच्ची डर और घबराहट की वजह से अपना सही पता नहीं बता पा रही थी, लेकिन पुलिस ने धैर्य के साथ उससे बात की और जानकारी जुटाई। जांच में पता चला कि बच्ची का नाम साक्षी कुमारी है, जो परबत्ता थाना केसिराजपुर की रहने वाली है। उसके पिता का नाम गुलाब दास है। परिजनों को जैसे ही इसकी सूचना दी गई, व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.