फरीदाबाद, जून 21 -- नूंह, केशव भारद्वाज। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के दौरान भूलवश और गफल में गलत परीक्षा केंद्रों में पहुंचे अभ्यार्थियों को नूंह पुलिस ने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया। ऐसे अभ्यार्थियों की संख्या करीब 40 रही। पुलिस का कहना है कि परीक्षा केंद्रों के नाम एक जैसे होने के कारण भी कई परीक्षार्थी भ्रमित होकर गलत केंद्र पर पहुंच गए थे। गलत परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे अभ्यार्थियों की मदद के लिए वहां मौजूद पुलिस राइडर और ईआरवी टीम सक्रिय हो गईं। पुलिस टीमों ने अभ्यर्थियों को उनके वास्तविक परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की व्यवस्था की। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा से वंचित नहीं होना पड़ा। यह भी पढ़ें- लाइव:- नीट पुनर्परीक्षा:::कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित हुई नीट परीक्षा पुलिस प्रवक्ता ने ...