लखीमपुरखीरी, मार्च 31 -- रजागंज, संवाददाता। राजा नगर बीट वन रेंज क्षेत्र में जंगल से भटककर एक हिरन का बच्चा गांव में आ गया, जहां उस पर कुत्तों ने हमला कर दिया। हमले में घायल हुआ हिरन जान बचाने के लिए भागते-भागते ग्राम पंचायत रामपुर गोकुल निवासी काशीराम के घर तक पहुंच गया।बताया जा रहा है कि भागने के दौरान वह कहीं तार में फंस गया, जिससे उसकी गर्दन कटकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना देख गांव के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए हिरन के बच्चे को कुत्तों से बचाया और उसकी जान बचाने का प्रयास किया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल हिरन को अपने संरक्षण में लेकर उपचार के लिए भेज दिया। ग्रामीणों की सतर्कता और सहयोग से घायल वन्यजीव को समय रहते बचा लिया गया, जिसकी क्षेत्र में सराहना की जा...