भटके मासूम को कामडारा पुलिस ने परिजनों से मिलाया
गुमला, जून 29 -- कामडारा। कामडारा पुलिस ने पोकला बाजार में भटके एक मासूम बालक को उसके परिजनों से मिलाकर मानवता का परिचय दिया। बालक की पहचान हाबिल बारला,पिता तेजन बारला निवासी लतरा जर्रा टोली कामडारा के रूप में हुई।रविवार को पोकला बाजार में एक रोते हुए बालक को देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना कामडारा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बालक को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर उसके परिजनों की तलाश शुरू की।सोमवार को पुलिस ने बालक के परिजनों का पता लगा लिया और उसके पिता तेजन बारला को हाबिल बारला को सकुशल सौंप दिया। इस दौरान थाना प्रभारी मुकेश कुमार सुमन सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- रांची के तीन बच्चे बरौनी में मिले यह भी पढ़ें- कडरू से लापता तीनों बच्चों को पुलिस ने बरौनी से किया बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.