जमुई, अप्रैल 6 -- सोनो। घर से भटक कर इधर उधर घूम रहा 6 वर्षीय मासूम को सूचना के बाद 112 की टीम ने पंचपहाड़ी के पास से बरामद कर थाना लाया जहां से सोनो पुलिस द्वारा उस मासूम के घर व माता पिता के बारे में पता कर भटके बालक को सकुशल उसके मां के हवाले किया। सब इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि शनिवार अपराह्न 112 टीम को सूचना मिली की राष्ट्रीय उच्च पथ 333 पंचपहाड़ी के पास एक 6 वर्षीय बालक इधर उधर भटक रहा है। 112 की टीम ने बच्चे को पंचपहाड़ी के पास से बरामद कर सुंदरीटांड़ गांव के दिलीप रावत व प्रीति देवी को सुपुर्द कर दिया। परिवार से संपर्क कर बच्चे के दादा व अन्य एक ग्रामीण के उपस्थिति में परिजनों के हवाले किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.