मधुबनी, दिसम्बर 4 -- मधेपुर/झंझारपुर, निसं/निप्र।भैरवस्थान थाने के सर्वसीमा गांव में गश्ती पर मौजूद पुलिस कर्मी बुधवार को घर से भटके हुए एक छह वर्षीय बालक को देखा। बालक सड़क पर रो-रहा था। थाना के 112 नंबर वाहन पर प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मी भटके बालक को लेकर थाने पर पहुंचे। भूखे-प्यासे बालक को थाना पर पुलिस कर्मियों ने बिस्किट व खाना खिलाया। इसके बाद पुलिस ने भटके बालक के गांव का पता लगाया। भैरवस्थान थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि बालक अपना नाम विकास कुमार तथा पिता का नाम संतोष मुखिया बताया। जबकि भटका बालक अपना घर टकवारे बता रहा था। किस थाने में उसका घर है इसकी जानकारी उसे नहीं थी। थानाध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि भटके बालक के परिजन का पता लगाया गया। बालक विकास लखनौर थाना के लखनौर टकवारे टोला का संतोष मुखिया का पुत्र था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.