अंबेडकर नगर, अप्रैल 5 -- भीटी। महरुआ थाना क्षेत्र में एक युवती भटककर खड़हरा गांव पहुंच गई। युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई गई है। सूचना पर उपनिरीक्षक पूजा शुक्ला, कांस्टेबल आशा यादव और धीरज कुमार ने गांव पहुंचकर युवती से पूछताछ की। युवती की पहचान अंजलि पुत्री रामवृक्ष निवासी भटौली थाना इब्राहिमपुर के रूप में हुई। पुलिस कर्मियों ने परिजनों को बुलाकर युवती को सिपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...