भटकी मासूम को बरामद कर परिजनों को सौंपा
बांदा, अगस्त 16 -- बांदा। ➡️ऑपरेशन मुस्कान के तहत देहात कोतवाली की मिशन शक्ति टीम ने घर से भटकी तीन वर्षीय मासूम को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा। ग्राम चौकीदार पिपरी ने सूचना दी कि पिपरी पुल के नीचे करीब तीन वर्षीय बच्ची अकेली रो रही थी। टीम बच्ची को थाने लाई और फोटो के जरिए आसपास के लोगों से जानकारी की। उसकी पहचान राशि पुत्री जशवंत निवासी ग्राम चहितारा के रूप में हुई। परिजनों से संपर्क कर पुलिस ने परिजनों को थाने बुलाया। एसपी शिवराज ने बच्ची के परिजनों की काउंसलिंग की। फिर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.