भटकी महिला को इलाज के लिए रिनपास भेजा
रामगढ़, अक्टूबर 1 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। 29 सितंबर की रात छतरमांडू समाहरणालय के समीप भटक रही मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को रामगढ़ पुलिस और अभियान संस्था की टीम ने संरक्षण में लिया। महिला को पहले आश्रय गृह में रखा गया। इसके बाद सदर अस्पताल में चिकित्सकीय जांच कराई गई। जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे रांची स्थित रिनपास रेफर किया गया। एसडीओ ने रिनपास प्रबंधन से पत्राचार कर महिला के इलाज की व्यवस्था में सहयोग किया। अभियान संस्था की जिला डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर अंजली रजक और उनकी टीम ने महिला की देखरेख में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.