भटकी महिला और उसके बच्चे को पुलिस ने परिजनों से मिलाया
सिमडेगा, जून 16 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। गिरदा ओपी क्षेत्र में भटक रही मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला एवं उसके बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को 15 जून की रात सूचना मिली थी कि एक महिला अपने बच्चे के साथ गिरदा ओपी क्षेत्र में भटक रही है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और महिला तथा उसके बच्चे को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। लंबी पूछताछ एवं आवश्यक सत्यापन के बाद महिला की पहचान सुनिश्चित की गई तथा उसके परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया। सभी कानूनी एवं आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद महिला एवं उसके बच्चे को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। यह भी पढ़ें- भटकती मिली महिला, पहचान में जुटी पुलिस पुलिस ने बताया कि आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है।- यह भी पढ़ें- पूर्णिया: मां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.