मुंगेर, अप्रैल 25 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रेल पुलिस की सतर्कता और मानवीय पहल का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है, जहां भटकी हुई एक नाबालिग लड़की को सुरक्षित उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। यह जानकारी रेल थाना जमालपुर के एसएचओ स्वराज कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि घटना शुक्रवार की है, जब कजरा रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में घूम रही एक लड़की पर पुलिस की नजर पड़ी। रेल पुलिस ने लड़की से पूछताछ की, लेकिन वह अपने घर और परिवार के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उसे जमालपुर जीआरपी थाना लेकर आई और यहां विस्तार से पूछताछ की गई। यह भी पढ़ें- जीआरपी ने किशोरी को परिजनों से मिलाया कुछ देर बाद लड़की ने बताया कि वह सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के आशिया चक गांव की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि जीआरपी टीम ने तुरंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.