संवाददाता, अप्रैल 15 -- Gorakhpur News: किताबों के लिए भटक रहे यूपी बोर्ड की कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए गुड न्यूज है। गोरखपुर के बाजार में किताबों की कमी को लेकर 'हिन्दुस्तान' में खबर छपने के बाद बाद शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। छात्रों की परेशानी को देखते हुए तय हुआ है कि अब 23 अप्रैल को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में विशेष पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा। वहां एक ही स्थान पर सभी अधिकृत किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। इस पुस्तक मेले में माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा अधिकृत तीनों पब्लिशर्स भाग लेंगे और एनसीईआरटी आधारित सभी विषयों की किताबें निर्धारित सस्ती दरों पर उपलब्ध कराएंगे। कब जाएं किताब खरीदने? महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में लगने वाले इस मेले की शुरुआत 23 अप्रैल को सुबह आठ बजे से होगी। मेला शाम छह बजे तक च...