सिमडेगा, अप्रैल 20 -- प्रखंड के गेनमेर पंचायत के टॉनिया गांव में एक अज्ञात युवती भटकते हुए पहुंची। युवती की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह अपना नाम और पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, युवती झारखंड-ओडिशा सीमा क्षेत्र के लोराम, सोरडा और नुआगांव का नाम ले रही है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह इन्हीं इलाकों की निवासी हो सकती है। मानवता का परिचय देते हुए समाजसेवी सुदीप साहू ने युवती को अपने घर में सुरक्षित रखा है। उन्होंने लोगों से युवती के पहचान कराने की अपील की है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.