भटकती मिली महिला, पहचान में जुटी पुलिस
गंगापार, जून 16 -- कौंधियारा/करछना, हिसं। करछना थाना क्षेत्र में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला अकेले घूमती हुई मिली। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को सुरक्षित थाने ले आई। इसके बाद उसकी पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस ने आसपास के गांवों और लोगों को भी सूचना दी है। करछना पुलिस का कहना है कि महिला के परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द पहचान सुनिश्चित कर उसे परिवार के सुपुर्द किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.