संभल, मार्च 13 -- घर से भटककर पहुंचे 11 वर्षीय बालक को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश किया। बच्चे ने अपना नाम रामबाबू निवासी खोड़ा, गोल चक्कर नोएडा बताया, लेकिन बताए गए पते पर कोई गुमशुदगी दर्ज नहीं मिली। जांच महिला उपनिरीक्षक गुरजिंदर कौर संधू ने की। बाद में बच्चे को बाल सुधार गृह मुरादाबाद भेज दिया गया। अभिलेखों की जांच में पता चला कि रामबाबू उर्फ शिवम पहले भी 10 जून से 1 अगस्त 2024 तक वहां रह चुका है। वह मूल रूप से बदायूं के दातागंज क्षेत्र के गांव कोली, नोनी टिकन्ना का निवासी है। परिजनों की तलाश जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.