भटककर यूपी के सीतापुर पहुंची मांझी की अर्द्धविक्षिप्त महिला
छपरा, जून 24 -- , पुलिस ने परिजनों से कराया संपर्क मांझी। मांझी थाना क्षेत्र के घोरहट गांव से भटककर उत्तर प्रदेश के सीतापुर स्थित महिला थाने पहुंची एक अर्द्धविक्षिप्त महिला को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों से संपर्क कराया। बरामद महिला मांझी थाना क्षेत्र के घोरहट गांव निवासी महाबीर भगत की पोती बताई जाती है। ग्रामीणों के अनुसार, महिला की शादी सिवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के सरौत गांव में हुई है, जबकि उसका ननिहाल इनायतपुर में है। सीतापुर महिला थाना की प्रभारी मधु यादव ने मांझी थानाध्यक्ष बिनोद कुमार के माध्यम से महिला के परिजनों से टेलीफोन पर संपर्क स्थापित कराया तथा महिला की उनसे बातचीत भी कराई। महिला के संबंध में जानकारी मिलने के बाद उसके परिजन उसे लेने के लिए सीतापुर के लिए रवाना हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.