गोरखपुर, मार्च 9 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। घघसरा चौकी इंचार्ज दुर्गेश कुमार सिंह की सूझबूझ से भटककर आया तीन वर्षीय मासूम अपने परिजनों से मिल गया। रविवार शाम विजौवा गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि एक बच्चा भटककर आया है और कुछ बता नहीं पा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को साथ लेकर आसपास के गांवों और भट्ठों में परिजनों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने बच्चे की फोटो सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों में साझा की। सूचना मिलने पर सोमवार को बस्ती जिले के मुडेरवा थाना क्षेत्र के नौशाद अली चौकी पहुंचे। जांच के बाद बच्चे जीशान अली को परिजनों को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...