भजीजियों को सुलाने के बाद महिला ने फांसी लगा दी जान
कानपुर, जून 6 -- चकेरी। बर्रा छह में भतीजियों को डांटकर सुलाने के बाद महिला ने कमरे में जाकर फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बर्रा-छह निवासी शाकिर हुसैन एक लेदर फैक्ट्री में काम करते हैं। उनके साथ उनकी 34 वर्षीय पत्नी रुशी फातिमा के अलावा छोटा भाई जाकिर, उसकी पत्नी रुखसार व दो भतीजी हयात व खतिजा भी रहती हैं। भाई जाकिर ने बताया कि शनिवार को उसकी पत्नी की तबियत खराब होने के चलते वह भतीजियों को भाभी रुशी के पास छोड़कर गये थे। करीब दो घंटे बाद घर पहुंचे तो आगे के कमरे में भाभी का शव पंखे के सहारे दुपट्टे से लटका मिला। वहीं जाकिर को उनकी दोनों बेटियों ने बताया कि रूशी ने उन्हें डांटने के बाद सुला दिया था। बर्रा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महिला के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.