देवरिया, मार्च 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। हिंदू नव वर्ष व चैत्र नवरात्र पर मेहड़ा पुरवा में सदर विधायक ने भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में कलाकारों ने भगवान श्रीराम और मां भगवती के गीत गाकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी ने अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन कर किया। जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी ने देवी मां को चुनरी चढ़ाया। उसके बाद गायक राकेश तिवारी, अमित रजक, अन्नु लाल यादव और काजल लाडली की भक्ति गीतों को सिलसिला शुरू हुआ। भजन गायकों ने जन्मे राम रघुरइया, पगड़ी से बहार देती, निमिया के डाड़ी, मैं हूं मां का नौकर मइया, जय मां शेरवाली, पहाड़ों वाली मां, जय अंबे काली, घर में बसे राम, आज पधारे हैं राम व राम जानकी बसे हैं ह्रदय में जैसे भजन गाकर श्रोताओं को झूमने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.