सीतापुर, फरवरी 16 -- बहादुरगंज, संवाददाता। रामपुर मथुरा के कस्बा बहादुरगंज में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में रविवार की देर रात्रि विशाल जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें कानपुर से आए कलाकारों ने भारत माता, संतोषी माता व औढरदानी भगवान भोले आदि झांकियों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कानपुर से पधारे सिंगर कुमार तनुज ने गणेश वंदना सारे जगत में तेरी पूजा हो रही गाकर किया। वहीं मेघना मिश्रा ने मां जगदंबे के गीत सबकी सुनती है मां शेरावाली आदि गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन कुमार तनुज ने किया। कार्यक्रम में महाशिवरात्रि सेवा समिति ने कलाकारों को माल्यार्पण अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालु भारी संख्या में मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...