मुरादाबाद, जनवरी 7 -- रुस्तम नगर सहसपुर स्थित फार्म हाउस में "हरे रामा,हरे कृष्णा महिला धार्मिक ग्रुप के तत्वावधान में राधा रानी के नाम एक दिव्य भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भारी तादात में महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान राधा कृष्ण के सुंदर भजनों पर महिलाएं देर रात तक झूमती रही। भजन संध्या का आयोजन आचार्य ओम शास्त्री महाराज के सानिध्य में किया गया। रुस्तम नगर सहसपुर स्थित फार्महाउस के सभागार में दिव्य भजन संध्या एक शाम राधा रानी के नाम कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि सभासद देवेश कुमार शर्मा एडवोकेट ने भगवान राधा कृष्ण के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना कर और कथा व्यास आचार्य ओम शास्त्री का स्वागत कर भजन संध्या की शुरुआत कराई, आचार्य ओम शास्त्री ने गणेश वंदना से कार्यक्रम शुरुआत कराई, फिर उन्होंने राधा रानी के सुंदर-सुंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.