भजन संध्या में भजनों पर झूमे श्रद्धालु
हरदोई, अप्रैल 20 -- पिहानी। मोहल्ला मिश्राना में भजन संध्या का आयोजन किया गया। आशुतोष श्रीवास्तव के यहां आयोजित कार्यक्रम शाहजहांपुर की विशाल रुद्र जागरण पार्टी के कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किये। गणेश व सरस्वती वंदना के साथ प्रारंभ हुए कार्यक्रम में बनारस से आए राकेश लक्खा ने कई भजन सुनाते हुए श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। शाहजहांपुर से आए विकास शर्मा ने कई भक्तिगीत प्रस्तुत किये। सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, नागेंद्र श्रीवास्तव, शिवपूजन,विवेक मिश्रा, मनीष सविता,अंकित आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भगवान विष्णु के अवतार कृष्ण, गरणागति देती मोक्ष
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.