हरिद्वार, अप्रैल 6 -- अग्रसेन घाट पर रविवार शाम भक्ति, संगीत और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं और संगीत प्रेमियों को देर तक भावविभोर कर दिया। देव संस्कृति विश्वविद्यालय और खेल एवं सांस्कृतिक महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य भजन संध्या ने पूरे वातावरण को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। रानीपुर स्थित अग्रसेन घाट पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. इंजी. शिव प्रकाश अग्रवाल ने की, जबकि मंच संचालन प्रशांत मेहता ने संभाला। कार्यक्रम में हरिद्वार गौरव सम्मान से सम्मानित युवा कलाकार निपुण जिंदल ने अपनी मधुर और सुमधुर आवाज में भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुतियों पर उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गूंज के साथ भरपूर सराहना की। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार एवं कलाकार अ...