शाहजहांपुर, मार्च 3 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय परिसर में चल रही राम कथा के विश्राम के अवसर पर देर रात तक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी सर्वेश्वरानन्द महाराज ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद पूरा परिसर भक्ति गीतों से गूंज उठा और देर रात तक श्रद्धालु डटे रहे। भजन संध्या में देश के विभिन्न शहरों से आए कलाकारों ने प्रस्तुति दी। मुंबई से आए डॉ. कमलेश उपाध्याय 'हरिपुरी' ने "सांसों की माला जपके" और "जो प्रेम गली आये नहीं, प्रियतम का ठिकाना क्या जाने" जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। सोहर गीत "ए राजा जी" गाते ही पंडाल में बैठे श्रोता झूम उठे। उनकी प्रस्तुतियों के दौरान श्रद्धालु ताली बजाकर साथ देते रहे। झांसी से आईं साध्वी भक्ति प्रभा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.