उरई, मार्च 23 -- कुठौंद। बीहड़ क्षेत्र स्थित रामपुरा के प्राचीन देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर आयोजित नौ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिल रहा है। ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह बेरा के नेतृत्व में प्रतिदिन भजन संध्या और विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम के चौथे दिन बिहार के भागलपुर से आए भजन गायक मनीष मानस ने माता रानी के भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालु झूमने लगे। वहीं बुंदेलखंड की भजन गायिका काजल दीदी के भजनों ने भी सभी को भावविभोर कर दिया। मंदिर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। आयोजन की व्यवस्थाएं स्वयं अजीत सिंह बेरा अपने सहयोगियों के साथ संभाल रहे हैं। मंदिर परिसर का विकास और बेहतर सुवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.