हाथरस, मई 8 -- सादाबाद। श्री खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट के बैनर तले श्री खाटू श्याम गोवर्धनधाम मंदिर के पांचवें वार्षिकोत्सव पर आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार रात्रि विशाल भव्य भजन संध्या का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में किया गया। देर रात तक चले इस आध्यात्मिक आयोजन में बाबा खाटू श्याम के भक्त भजनों की रसधारा में पूरी तरह डूबे नजर आए। पूरा पांडाल "जय श्री श्याम", "हारे के सहारे की जय" और "श्याम बाबा की जय" के जयकारों से गूंजता रहा। भजन संध्या में मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों, रंग-बिरंगी रोशनी और अलौकिक सजावट से सजाया गया था। मंच पर बाबा खाटू श्याम का भव्य दरबार सजाया गया, जहां दिव्य ज्योति प्रज्ज्वलित होते ही वातावरण भक्तिमय हो उठा। बाबा के दरबार की एक झलक पाने और आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भ...