भजन गायक चित्र-विचित्र ने दिया टीबी मुक्त भारत का संदेश
मथुरा, जून 22 -- भारत को टीबी मुक्त करने की दिशा में अब भजन गायक भी आगे आ गए हैं। सुप्रसिद्ध भक्ति गायक एवं लाखों श्रद्धालुओं के हृदय में विशेष स्थान रखने वाले भजन गायक चित्र-विचित्र ने अपने प्रेरणादायक वीडियो संदेश के माध्यम से आमजन को क्षय रोग (टीबी) के प्रति जागरूक किया। कहा कि समय पर जांच और पूरा उपचार ही टीबी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। लक्षण दिखने पर जांच कराएं और उपचार कराएं। प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत संचालित 100 दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान जारी है। इसी क्रम में देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक चित्र-विचित्र महाराज ने देशवासियों से टीबी के प्रति जागरूक रहने और समय पर जांच कराने की अपील की है। अपने संदेश में महाराज ने कहा कि टीबी एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है। उन्होंने कहा कि लक्षणों को नजर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.