वाराणसी, फरवरी 9 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। श्री श्याम दरबारी मंडल की ओर से फागुनोत्सव के निमित्त श्याम प्रभु की पालकी शोभायात्रा सोमवार को निकाली गई। शोभायात्रा की अगुवाई कर रहे डमरू दल ने डमरुओं की गर्जना से यात्रामार्ग पर लोगों को श्याम प्रभु के आगमन की सूचना दी। सभी भक्त हाथों में निशान लिये काशी को श्याममय बनाते श्याम मंदिर लक्सा पहुंचे। महमूरगंज स्थित दरबार बैंक्वेट से निकाली शोभायात्रा में सुसज्जित पालकी, निशान, पुष्पवर्षा और भक्ति संगीत के साथ भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। रथयात्रा, गुरुबाग होकर शोभायात्रा लक्सा स्थित श्याम मंदिर पहुंची। यहां सभी निशान श्याम प्रभु को अर्पित किए गए। शोभायात्रा से पूर्व फागुनोत्सव की पांचवीं कड़ी में श्रीश्याम दरबारी मंडल की ओर से विविध धार्मिक अनुष्ठान किए गए। शुरुआत देवाधिदेव महादेव के रुद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.