सोनभद्र, मार्च 28 -- बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय क्षेत्र के दुधहिया माता मंदिर प्रांगण में बेड़िया हनुमान मंदिर परिसर में चल रहे श्रीरामकथा का शनिवार को समापन हुआ। अंतिम दिन राम रावण युद्ध, श्रीराम लक्ष्मण माता सीता के साथ रामादल की सेना के साथ भगवान राम का अयोध्या आगमन का वर्णन किया गया। इस दौरान हिमांचल से आए अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक राममोहन दास रामायणी महाराज ने अपने मार्मिक अंदाज में कथा सुनाई। इस दौरान माता सवरी के आश्रम का ब्याख्यान वाली सुग्रीव की घमासान लड़ाई रामेश्वरम में समुंद पर पुल निर्माण सहित रावण वध की कथा को तार्किक ढंग से प्रस्तुत कर श्रोताओं को हर्षित कर दिया। इस दौरान बीच बीच में श्रीराम चरित्र मानस की चौपाई और भजन की सुंदर प्रस्तुति ने लोगों को थिरकने पर विवश कर दिया। पंडाल में जय श्रीराम के उदघोष से आसपास का इलाका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.