दरभंगा, मार्च 28 -- अलीनगर। प्रखंड क्षेत्र के नरमा गांव में आयोजित 43वें चैती दुर्गा पूजा महोत्सव पर शुक्रवार को महानवमी के दिन श्रद्धा, आस्था और भक्ति के साथ भव्य हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में गांव सहित क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। वैदिक आचार्यों ने मंत्रों की दिव्य ध्वनि के बीच श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की आराधना की और परिवार तथा समाज की सुख-समृद्धि, शांति एवं उन्नति की कामना की। पूजन के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कुंड में पूर्णाहुति दी गई। मौके पर भाजपा नेता संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि नरमा की यह दुर्गा पूजा वर्षों से आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक रही है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी सांस्कृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.