संभल, जनवरी 8 -- थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव भुलावई में माघ मास के अवसर पर प्रतिदिन भजन-कीर्तन के साथ प्रभात फेरी निकाली जा रही है। प्रभात फेरी को लेकर गांव में धार्मिक और भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। प्रभात फेरी का शुभारंभ प्रातः सबसे पहले शिव मंदिर में विधिवत महा आरती के साथ किया गया। इसके बाद सभी भक्तजन एकत्र होकर गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए भजन-कीर्तन करते हुए प्रभात फेरी में शामिल हुए। भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु झूमते हुए भगवान का गुणगान करते नजर आए। प्रभात फेरी गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए हाईवे स्थित काली मंदिर, चामुंडा मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात प्रभात फेरी पुनः शिव मंदिर पहुंची, जहां समापन आरती के बाद सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पुजारी नत्थू ल...