भजन-कीर्तन और सुंदरकांड पाठ का आयोजन
नोएडा, मई 5 -- नोएडा, कुलदीप शर्मा। सेक्टर-20 स्थित गुफा वाले हनुमान मंदिर में सुबह से शाम तक भजन-कीर्तन और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। मंदिर के महासचिव संदीप पोर्वाल ने बताया कि ज्येष्ठ माह के पहले मंगलवार को मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद सुंदरकांड पाठ संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी को चोला अर्पित कर पूजा-अर्चना की। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद सेवा की व्यवस्था की। मंदिर परिसर में भक्तों ने जय बजरंगबली के जयकारे भी लगाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.