सिद्धार्थ, मार्च 20 -- बिस्कोहर। बिस्कोहर कस्बे के वार्ड नंबर पांच स्थित अटल नगर के कसेरा मोहल्ला में बालाजी हनुमान मंदिर का 14वां स्थापना दिवस गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान हनुमान का विशेष अभिषेक और विधिवत पूजन कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। दिनभर चले भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। स्थानीय लोगों ने मंदिर पहुंचकर बजरंगबली के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर त्रिभुवन प्रसाद कसौधन, चन्द्र प्रकाश गुप्त, राम गुलाम कसौधन, संजय गुप्त, अजय सिंह, दिनेश तिवारी, राजेश कश्यप, रामफेर साहू आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.