भजन-कीर्तन और भंडारे के साथ वार्षिकोत्सव संपन्न
हल्द्वानी, मार्च 28 -- हल्द्वानी। जगदम्बा मंदिर के वार्षिकोत्सव पर आयोजित रामकथा के नौवें दिन गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। शनिवार को व्यास डॉ. मनोज पाण्डे ने रामराज्य की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। डॉ. भुवन चंद्र त्रिपाठी के संरक्षण में तथा यज्ञाचार्य खष्टाबल्लभ पाठक के मंत्रोच्चार के बीच मुख्य यजमान विमल पाण्डे और एसपीएस बिष्ट ने विधि-विधान से आहुतियां दीं। इस अवसर पर पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला, उमेश पाण्डे, विनोद पाण्डे, आशुतोष जोशी, रमेश पाण्डे, घनश्याम भट्ट, मनीष जोशी, राकेश पाण्डे, प्रकाश पंत, जगदीश जोशी, अभिषेक लटवाल और लीलाम्बर पाठक सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। कीर्तन मंडली में जगदीश लोहनी, नवीन तिवारी और गोविंद भट्ट ने भजन पेश कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.