उन्नाव, अप्रैल 3 -- बांगरमऊ। नगर के भटपुरी मोहल्ला स्थित श्री पंचेश्वर महादेव एवं बालाजी दरबार में गुरुवार को भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रमुख सेवादार महाराज रवि शंकर दीक्षित के सानिध्य में बाबा का भव्य दरबार सजाया गया, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। सुबह हवन-पूजन एवं महाआरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं को छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया। दोपहर से शुरू हुआ विशाल भंडारा देर रात तक चलता रहा, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। रात में लखनऊ से आई जागरण पार्टी ने मधुर भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु पूरी रात भजनों पर झूमते रहे और मंदिर परिसर भक्ति रस में डूबा रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.