मुंगेर, अप्रैल 23 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। प्रगतिशील बुद्धिजीवी साहित्य मंच, बरियारपुर की ओर से मंगलवार को घोरघट स्थित एक निजी सभागार में भजन विमोचन सह कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बिहार अंगिका अकादमी के अध्यक्ष डॉ. लखनलाल सिंह आरोही थे। अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष कथाकार संजीव प्रियदर्शी ने की, जबकि संचालन गजलकार डॉ. शशि आनंद अलवेला ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि ने कैलाश मंडल द्वारा रचित भजन काया का शृंगार का विमोचन किया। यह भजन यूट्यूब चैनल कैलाश म्यूजिकल रिदम पर उपलब्ध है। इसे बाद कवि गोष्ठी का आगाज हुआ। खगड़िया की साधना भगत, समस्तीपुर की रंजना लता, कैलाश मंडल, नंदकिशोर सिंह, भवानंद सिंह, जनकवि नागेश्वर नागमणि, शिव कुमार सुमन, इकराम आदि ने काव्य पाठ किया। बरियारपुर में गूंजी कविता की गूंज...