कानपुर, सितम्बर 3 -- कानपुर। कार्वर पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण-राधा की मनमोहक वेशभूषा में नृत्य, भजन एवं कृष्णलीला प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। नन्हें कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर भक्तिमय हो उठा। प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश दिया। निदेशक रुचिरा वर्मा ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Noida News: स्कूल में जन्माष्टमी उत्सव का भव्य आयोजन यह भी पढ़ें- डीपीएस बोकारो में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम यह भी पढ़ें- डीएवी स्कूल में मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...