भजनों से किया माता दुर्गा का गुणगान
मुरादाबाद, जुलाई 1 -- लाइनपार चिड़िया टोला स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में माता दुर्गा का संकीर्तन किया गया। महिला टीम ने भजनों के माध्यम से माता की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने माता के सभी नौ स्वरूपों का वर्णन किया। बताया कि माता दुर्गा ही विभिन्न स्वरूपों में अपने भक्तों और धर्म की रक्षा के लिए तत्पर रहती हैं। बस जरूरत माता की समर्पित भाव से आराधना करने एवं पुकारने की है। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। सुगंधा अग्रवाल, कामिनी शर्मा, रेनू अग्रवाल, दीपा सिंह, सुनीता सिंह, मनोहर लाल, प्रदीप गुप्ता आदि व्यवस्था में रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.