मुरादाबाद, जुलाई 14 -- सुकराना गुरु जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में गुरु जी की फुलवारी ग्रुप ने व्हाइट हाउस में सत्संग किया। इसमें दिल्ली से आई टीम ने गुरु की महिमा का गुणगान किया। आयोजक मंडल के आशु एवं सीमा ने बताया कि सात जुलाई को सुकराना गुरु जी का जन्मदिन होता है। उसी के उपलक्ष्य में आयोजन किया गया। दिल्ली से आए भजन गायक अमरदीप ने अपनी टीम के साथ भजनों के माध्यम से गुरु जी की महिमा का गुणगान किया। सीमा, आशु, इंद्र पाल, राधे श्याम, विक्की, चंद्रा, तुषार रस्तोगी, प्रमोद रस्तोगी, रश्मि, कंचन, उर्वशी, जितेंद्र सिक्का,चिराग, प्रियांक आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...