कानपुर, मार्च 22 -- कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर कस्बे में श्री श्याम महोत्सव का पांचवा वार्षिकोत्सव जनकपुरी मैदान में मनाया गया। महोत्सव में श्याम प्रेमियों ने पहुंचकर भजन में झूमे। कार्यक्रम में बरेली से अंजलि द्विवेदी, श्रीधाम वृंदावन से बृज रस अनुरागी पूनम दीदी व कानपुर के श्याम जी लाड़ला ने भजनों से शमां बांधी। जनकपुरी मैदान में श्री श्याम महोत्सव का कार्यक्रम पूजन-अर्चन के बाद शुरू हुआ। पंडाल में अधिकांश लोग श्याम की भक्ति में हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा, हारे का सहारा है ये इससे ज्यादा कोई राजनहीं, जिस के सिर पर हाथ हो इसका महंगा कोई ताज नहीं के भजनों के साथ डूबे नजर आये। महोत्सव में श्रीधाम वृंदावन से पधारी बृज रस अनुरागी पूनम दीदी ने तेरे चेहरे में वो जादू है, मैं ने मोहन को बुलाया है और श्यामा अब काहे को कृपा बिसारी से श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.