बोकारो, मार्च 28 -- गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड के हजारी पंचायत के खुदगड़ा दुर्गा मंदिर परिसर में वासंती नवरात्र के अवसर पर शुक्रवार की रात्रि मां छिन्नमस्तिके जागरण ग्रुप (धनबाद) के द्वारा भक्ति जागरण की प्रस्तुति दी गई। मां की ज्योत मुखिया तारामणि भोक्ता एवं पूजा समिति द्वारा दुर्गा मंदिर से आयोजन स्थल पर जयकारे के साथ लायी गई। तत्पश्चात पूजा अर्चना के बाद भक्ति जागरण शुरू किया गया। इस दौरान भक्ति जागरण के कलाकार विद्या श्री, कुमारी गुनगुन, सुमंत अलबेला, सफारी लाल यादव आदि के द्वारा एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को रातभर झूमने पर मजबूर कर दिया गया। गणेश वंदना के साथ शुरुआत की गई। फिर अन्य तरह-तरह के भजन गाकर महिला-पुरुष श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया गया। इस दौरान महाकाल बाबा का शिव बारात सहित अन्य कई झांकी नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.