भजनों के बीच पीसी जोशी को दी गई श्रद्धांजलि
लखनऊ, मई 25 -- लखनऊ, संवाददाता। पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी के पति स्वर्गीय पीसी जोशी की स्मृति में सोमवार को एमजी मार्ग स्थित विश्वेश्वरैया सभागार में श्रद्धांजलि सभा व भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े तमाम लोगों ने स्वर्गीय पीसी जोशी को श्रद्धासुमन अर्पित किये। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।भजन संध्या में भजन गायक किशोर चतुर्वेदी ने अपनी मधुर और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से लोगों को भावविभोर किया। श्रद्धांजलि सभा में पुत्र मयंक जोशी, पुत्र वधू ऋचा जोशी व पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डॉ अम्मार रिजवी, प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जयवीर सिंह, राकेश सचान, दयाशंकर सिंह, दानिश आजाद अंसारी, अरुण सक्सेना, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.