भजनों की रसधार में डूबा झुमरी तिलैया, खाटू नरेश का हुआ अलौकिक श्रृंगार
कोडरमा, मई 25 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। श्री श्याम सेवा मंडल द्वारा आयोजित 22वां मासिक आदर्श कीर्तन बाईपास रोड स्थित शिव वाटिका परिसर में श्रद्धा, उल्लास और भक्तिमय माहौल के बीच संपन्न हुआ।
धार्मिक अनुष्ठान में भागीदारी रेखा देवी एवं आनंद सिंह के सौजन्य से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने भाग लिया। शिव वाटिका परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक सजावट से भव्य रूप दिया गया था। बाबा श्याम का सजीव श्रृंगार और दिव्य झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। करीब छह घंटे तक चले इस कीर्तन में "हारे के सहारे बाबा श्याम" और "खाटू नरेश की जय" के जयकारों से माहौल गूंजता रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री श्याम सेवा मंडल के पदाधिकारियों, संस्थापक सदस्यों और सेवादारों की अहम भूमिका रही।
मंडल के पदाधिकारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.