उरई, मार्च 22 -- कुठौंद। क्षेत्र के ग्राम जालौन खुर्द स्थित यमुना तट पर विराजमान प्राचीन मां जालौन देवी मंदिर में चल रहे नवरात्रि महोत्सव ने श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण बना दिया है। भजन सम्राट पं. चन्द्रभूषण पाठक और रामकिशोर मुखिया के भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। नौ दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्त पहुंच माता के दर्शन कर रहे हैं और अखण्ड भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। रामपुरा ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक आयोजन में भक्ति रस की अविरल धारा बह रही है। शाम होते ही जागरण कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा प्रस्तुतियां दी जा रही हैं, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो जाता है। कार्यक्रम के दौरान अजीत सिंह ने क्षेत्र के गणमान्य लोगों को माता की चुनरी ओढ़ाकर सम्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.