लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- छोटी काशी गोला में आयोजित ऐतिहासिक मेला चैती के चौथे दिन सांस्कृतिक मंच पर भक्ति, लोकगीत और लोकनृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया। सांस्कृतिक विभाग उत्तर प्रदेश के कलाकारों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में दर्शक जुटे और देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत निघासन अध्यक्ष बद्री प्रसाद मौर्य, कार्यक्रम अध्यक्ष देवीदयाल वर्मा, विशिष्ट अतिथि दयाशंकर मौर्य, समाजसेवी दिलीप जायसवाल, विजय आनंद, व्यापारी विमलेश गुप्ता, ललित शर्मा, राजेश तिवारी, विपिन मौर्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू द्वारा दीप जला कर किया गया। इसके बाद अतिथियों का स्मृति चिन्ह व पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने सभी के सहयोग के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.