भजनों और जयकारों से गूंजा श्याम मंदिर
रांची, मई 27 -- रांची, संवाददाता। श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ में बुधवार को पद्मिनी एकादशी का पर्व मनाया गया। सुबह श्री श्याम प्रभु को नवीन वस्त्र (बागा) पहनाकर स्वर्ण आभूषणों और लाल गुलाब, जूही, बेला व रजनीगंधा के फूलों से मनमोहक शृंगार किया गया। साथ ही शिव परिवार और हनुमान जी का भी विशेष शृंगार हुआ। रात में दिव्य ज्योति प्रज्ज्वलित करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। इस दौरान भजन संध्या में हारे के सहारे, बाबा श्याम हमारे... जैसे भजनों और जयकारों से पूरा मंदिर प्रांगण सराबोर हो उठा।मौके पर रमेश सारस्वत, गोपी किशन ढांढनियां, चंद्र प्रकाश बगला, धीरज बंका, बालकिशन परसरामपुरिया सहित श्याम भक्त उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- पद्मिनी एकादशी पर निकाली निशान यात्राएं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.