नई दिल्ली, मार्च 24 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। भजनपुरा इलाके में सोमवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। अस्पताल से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि 18 वर्षीय मोहम्मद आसिफ अपने परिवार के साथ भजनपुरा के सुभाष मोहल्ला में रहता था और ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में पिता नूर मोहम्मद और अन्य सदस्य शामिल हैं। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सोमवार देर रात भजनपुरा थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की पीसीआर कॉल मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम नॉर्थ घोंडा के सुभाष विहार स्थित कृष्णा मंदिर के पास पहुंची। मौके पर पता चला कि घायल युवक को उसके परिजन पहले ही अस्पताल ले जा चुके हैं। घायल को जग प्रवेश चंद अस्पताल ...