प्रयागराज, फरवरी 5 -- उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) की ओर से संस्कार भारती का परेड ग्राउंड स्थित पंडाल परिसर गुरुवार को भजन, आल्हा व नौटंकी की प्रस्तुति से सराबोर रहा। चलो मन गंगा यमुना तीर के अंतर्गत पहली प्रस्तुति भजन गायक प्रदीप सांवरा की रही। उन्होंने जय गणपति वंदन गणनायक, ए हो मोरी गंगा मैया, तू ही पार जग के लगइया व ऊं नम: शिवाय की प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आल्हा गायिका शीलू सिंह ने अपनी ओजस्वी वाणी से आल्हा-ऊदल की वीरगाथा की जीवंत प्रस्तुति की। अगली प्रस्तुति संतोष कुमार के निर्देशन में नौटंकी महाराजा भरथरी की हुई। जिसमें कलाकारों ने दर्शकों को भारतीय लोकनाट्य की समृद्ध परंपरा से रूबरू कराया। घनश्याम गौतम ने राजा भरथरी, विक्रमादित्य की भूमिका में निखिल कुमार व रानी पिंगला बनी दिनेश कुमार के सश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.